भक्ति में शक्ति से मिला दो सगे भाइयों को एक-एक पुत्र, डीजे पर झूमे श्रद्धालु 

IMG 20240415 WA0037
Spread the love
6 / 100

मनोकामना हुआ पूर्ण  होने पर पुजारी के संग पचारा गीत पर झूमे।

भक्तों में मनोकामना पूर्ण होने का है अटल विश्वास। 

धनन्जय विश्वकर्मा 

आजमगढ़।

हिन्दू धर्म में नव दिन नवरात्रि पर्व का बहुत महत्व होता है। भक्त अपने तरह तरह के मुरादों को नवरात्र में आदि शक्ति माता से कल्याण के लिए मानते हैं। और भक्तों के मुराद के अनुसार भक्ति में शक्ति से पूर्ण होता है मनोकमना।

सूत्रों के अनुसार आजमगढ़ जिला के दीदारगंज थाना क्षेत्र गम्हरी गांव में देवी की पुजारीन प्रेमलता यादव ने काफ़ी दिनों से माता जी का पूजा अर्चना करती हैं। देवी जी प्रसन्न होकर पुजारीन प्रेम लता को जन कल्याण के लिए वरदान दिया। जो आजमगढ़ जिला के आसापास जनपद में जन कल्याण कार्य से विख्यात हैं। मौके पर मौजूद श्रद्धालु ने बताए कि यहां आने से मनुष्य के जीवन में हर समस्याओं का लगभग समाधान हो जाता है। जैसे भूत प्रेत, किया-कराया, व्यापार में बाधा, आदि को माता जी ने ठीक कर दिया। तभी उपरोक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत तिघरा गांव से एक भक्त डीजे के साथ अपने परिवार संग बच्चों को लेकर माता के दरबार गम्हरी गांव पहुंचा, और माता जी के दरबार में पचारा गीत पर खूब झूमे। उस भक्त से बात करने पर बताया कि हम दोनों भाई को भक्ती में शक्ति से मिला दोनो सगे भाइयों को कई वर्षो बाद एक-एक पुत्र। अतर सिंह यादव 33 वर्ष पिता संतलाल यादव, रिंकी यादव पत्नी अतर सिंह यादव को दो बच्चियों के बाद 7 वर्ष आदर्श यादव का जन्म हुआ। वहीं अमर सिंह यादव 37 वर्ष पिता संतलाल यादव मनीषा यादव पत्नी अमर सिंह यादव को दो बच्चियों के बाद 9 वर्ष पर आकर्ष यादव के जन्म से परिवार काफ़ी खुश है और गम्हरी के माता जी के पुजारीन को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

वहीं पुजारीन प्रेमलता का कहना है कि माता रानी के आशिर्वाद से कई असम्भव प्रेति बाधाए दूर हुए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारे में कोई शक्ति नहीं है सब माता जी करती हैं। माता ने हमें केवल एक माध्यम बनाई है। जिससे जनपद से ही नहीं बल्कि पुर्वांचल क्षेत्र के कई जनपदों के पीड़ित लोग आते हैं। और ठीक भी होगए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें भी क्या पाता किसके घर क्या हुआ है सब माता जी बताती हैं और वहीं सबको समस्या से छुटकारा देती हैं।