बालिका की गला घोंटकर हत्या, अधजला फेंका मिला शव

cropped WhatsApp Image 2023 11 29 at 9.03.47 PM removebg preview 1 1 e1711297414238
Spread the love
2 / 100

बालिका की गला घोंटकर हत्या, अधजला फेंका मिला शवबालिका की गला घोंटकर हत्या, अधजला फेंका मिला शव

सरायख्वाजा के खानपुर अकबर ननिहाल में शादी में शामिल होने आई थी बालिका

घर से 50 मीटर दूर खाली पड़े प्लाट में पड़ा था शव, शरीर पर कई जगह थे घाव

जौनपुर।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबर गांव में ननिहाल शादी समारोह में शामिल होने आई आजमगढ़ की बालिका की बुधवार की रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह अधजला शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खाली पड़े प्लाट में फेंका मिला। पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस शीघ्र राजफाश करने का दावा कर रही है।
पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली निवासी रिंकू सोनकर अपनी ससुराल खानपुर अकबर में अपने साले राधेश्याम सोनकर के घर 28 नवंबर को सपरिवार आए थे। बुधवार की रात राधेश्याम सोनकर की पुत्री पूजा की शादी थी। परिवार के लोगों कहना है कि रात में शादी के चलते किसी का रिंकू सोनकर की 12 वर्षीय पुत्री रागिनी की तरफ ध्यान नहीं गया। गुरुवार की सुबह नौ बजे तक जब रागिनी दिखाई नहीं पड़ी तो खोजबीन की जाने लगी। किंतु कोई सुराग नहीं मिला। लगभग दस बजे के करीब घर के उत्तर तरफ करीब 50 मीटर की दूरी पर खाली प्लाट में रागिनी का शव देख सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सीओ सदर एसपी उपाध्याय व फील्ड यूनिट भी आ गई। रागिनी सोनकर की गर्दन, हाथ, कंधे, पैर सहित शरीर में कई जगह चोट थी। दोनों हथेलियां, कंधा व सिर के कुछ हिस्से का बाल जला था। एक जूता उसके पैर में था जबकि दूसरा गायब था। जूते के फीते से उसका गला कसा हुआ था। छानबीन के दौरान ननिहाल के पक्के मकान के दक्षिणी तरफ मामा के ही छप्पर में जली हुई प्लास्टिक, टूटी चूड़ियां,जूता का फीता, राख सहित कई संदिग्ध वस्तुएं पाई गईं जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने छानबीन के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।