मनमोहक कलश यात्रा एवं भगवान राम की झांकी मल्हनी बाजार में दिखा।

IMG 20240121 131251 970 scaled
Spread the love
7 / 100

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पुर्व मल्हनी बाजार में कलश यात्रा एवं रामचंद्र की झांकी को धूमधाम से क्षेत्र वासियों ने किया स्वागत

IMG 20240121 133103 625

मनमोहक कलश यात्रा एवं भगवान राम की झांकी मल्हनी बाजार में दिखा।

जौनपुर
विकासखंड करंजाकला क्षेत्र के मल्हनी बाजार में रविवार सुबह शोभा यात्रा व झांकी का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनपद जौनपुर के जिला कार्यकारणी संगठन और करंजाकला ब्लॉक के कार्यकारणी संगठन के सहयोग से अयोध्या में अयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व मल्हनी बाजार में कलश शोभायात्रा एवं झांकी का आयोजन हुआ। उर्मिला विद्यालय निकट आदमपुर मोड़ से प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चन करते हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उमाशंकर पाल खण्ड कारवाह, राम मनोरथ, रविन्द्र मिश्रा, रविंदर सिंह व मदन लाल अग्रहरि ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा व झांकी रथ,डीजे के साथ प्रारम्भ हुआ। मल्हनी बाजार के पश्चिमी छोर से शोभायात्रा भ्रमण करते हुए बाजार के पुर्व पक्का पोखरा पर हनुमान जी का दर्शन करके वापस शोभायात्रा शिव मंदिर अफलेपुर में समापन हुआ।

IMG 20240121 131251 970 IMG 20240121 130932 112
जिसमें नीरज श्रीवास्तव जिला धर्म जागरण संघ प्रमुख, डॉ सुभाष सिंह जिला सचिव जौनपुर , सुनील यादव उर्फ मम्मन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला, शैलेश सिंह, अजीत सिंह, राहुल यादव, मल्हनी प्रधान प्रतिनिधि मुकेश मोदनवाल, शम्भू चौरसिया प्रधान भैसनी, राजाराम जायसवाल प्रधान अफलेपुर,मेवा लाल यादव, धर्मेंद्र यादव , रंजीत मौर्य, अन्नू अग्रहरि,चंदन मोदनवाल, अंशुल उर्फ वीरू साहू, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, राहुल अग्रहरि, आकाश, आदित्य, टिंकू अग्रहरि, राममिलन गुप्त सुधारक,आदि क्षेत्रवासी शोभायात्रा में मौजूद रहे।

IMG 20240121 123222 662